धर्म-कर्म

अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार और नवीन दायित्वों पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बापू चूड़ामणि और उज्जैन की महिला विंग अध्यक्षा महंत माया देवी की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक 22 फरवरी को झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के रामगढ़ बगीचा स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में संपन्न हुई। बैठक में उज्जैन सहित प्रदेश भर के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक महंत पूज्य बापू चूड़ामणि साहब, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण मालवीय, महिला शक्ति विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा उज्जैन की महंत माया देवी और प्रदेश प्रवक्ता महंत ईश्वर दास शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
इन नवीन पदाधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से विचार करते हुए नवीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर महंत हीरा दास साहब, झाबुआ जिला अध्यक्ष राजेंद्र डामोर, जिला महासचिव मुकेश निनामा, सरदारपुर तहसील अध्यक्ष मानक साहब, पेटलावद तहसील अध्यक्ष सवजी भगत, थांदला तहसील अध्यक्ष जालू गहलोत, रतलाम जिले की रावटी तहसील के अध्यक्ष अमर सिंह भाबर और उपाध्यक्ष के पद पर नाथू भगत को मनोनीत किया गया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से चंपानेर थांदला के ईश्वर मुनिया, थांदला के प्रभु मेड़ा, कसरपुरा थांदला के शुक्ला भगत, जूना पानी पेटलावद के मनोहर सिंह वसुनिया, मोर झाबुआ के नंदू भूरिया, रतनाली झाबुआ के दल सिंह ग्रेवाल, बदनावर के भैरु दास साहब, मोर टुका रतलाम के ग्वार सिंह भूरिया, मामले झाबुआ के भुवार सिंह सिंगार, केसरपुरा झाबुआ के नंद भूरिया, घोली खाली झाबुआ के साहू सिंगार और धर्मापाड़ा रतलाम के मभीरा मेड़ा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति माता-बहनें भी उपस्थित रहीं। इन्हीं की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button