सेहतनामा

अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस: विशेषज्ञों ने बताया- ‘समय पर पहचान से संभव है इलाज’

सीआर गार्डी हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सीआर गार्डी हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य बच्चों में बढ़ रहे कैंसर के प्रति समाज को जागरूक करना और पीड़ित परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चितलकर, डॉ. प्रियेश दुबे, डॉ. सौरभ करनावट और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एसपी मुखिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में कैंसर के लक्षण, पहचान और समय पर इलाज से कैसे जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कैंसर सरवाइवर्स और उनके परिवारों के संघर्ष और साहस पर भी प्रकाश डाला।
इस जागरूकता वार्ता में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button