अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासम्मेलन में 41 प्रांतों से जुटे 3500 पदाधिकारी
देश के हर ब्लॉक हर गांव-कॉलोनी में हनुमान चालीसा केंद्र खोलने और हिंदू नारी शक्ति खड़ी करने का संकल्प

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दिया हिंदू सुरक्षा और समृद्धि का मंत्र
शिप्रा तट पर गूंजा हिंदू सुरक्षा का जयघोष, डॉ. तोगड़िया ने दिलाया एक करोड़ परिवारों को जोड़ने का संकल्प
उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में माँ शिप्रा के तट स्थित शहनाई शगुन गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन प्रारंभ हुआ। 24 और 25 फरवरी को आयोजित इस अधिवेशन में देशभर के सभी राज्यों और 41 प्रांतों से आए लगभग 3500 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
एक करोड़ परिवारों तक पहुंचने की कार्ययोजना
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए हिंदुओं की एकता, समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि बताया। उन्होंने संगठन के आगामी लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि देश के हर ब्लॉक, कॉलोनी और वार्ड में साप्ताहिक हनुमान चालीसा केंद्र खोले जाएंगे। संगठन ने एक करोड़ नए परिवारों को ’ओम श्री परिवार’ से जोड़ने और राष्ट्र स्तर पर एक सशक्त हिंदू नारी शक्ति खड़ी करने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके साथ ही हिंदू हेल्पलाइन, एडवोकेट फोरम, किसान परिषद और ओजस्विनी के माध्यम से संगठन का विस्तार जमीनी स्तर पर किया जाएगा।
महासम्मेलन में महामंत्री देवेश उपाध्याय, प्रदीप गौर, रणछोड़ भाई भरवाड़, ईश्वरी प्रसाद, रामजी तिवारी, बेटू चंदेल, विजय रेड्डी, मनोज सिंह, मनोज साहू और रजनी ठुकराल विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय नेतृत्व में उज्जैन नगर निगम सभापति कलावती यादव, सावित्री, डॉ. मुक्ता और मालाबेन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।



