समाज संसार

अग्रवाल नवयुवक मंडल का होली मिलन: समाजजनों ने खेली फूलों की होली, लठमार होली के मंचन ने मोहा मन

राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला पुरस्कार; तंबोला में बांटे नकद इनाम, अतिथियों का हुआ सम्मान

उज्जैन | ब्रज और मथुरा की तर्ज पर धार्मिक नगरी अवंतिका में भी बसंत पंचमी के साथ ही होली महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अंकपात खाकचौक स्थित वैदेही गार्डन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष इंद्रेश अग्रवाल के संयोजन में हुए इस समारोह में रास मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी मां लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिनकी शुरुआत भजनों से हुई। कलाकारों ने श्रीनाथजी की होली और वृंदावन की लठमार होली का मनमोहक मंचन किया। राधा-कृष्ण का स्वरूप धरे कलाकारों के भजनों पर समाजजनों ने जमकर फूलों की होली का आनंद लिया।

राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे हुए पुरस्कृत

समारोह में राधा-कृष्ण बनकर आए नन्हे बच्चों को नवयुवक मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही तंबोला (हाऊजी) का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार दिए गए। भोजन व्यवस्था में महेश अग्रवाल (फिल्म), मधुर चौधरी और मोहित गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

इन अतिथियों का हुआ सम्मान

समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी सुधीर भाई गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, न्यास अध्यक्ष निमेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, श्याम बंसल, ट्रस्टी दीपक मित्तल, शैलेंद्र मित्तल, गोविंद गोयल, मधुर चौधरी, जयकिशन अग्रवाल, रवि बंसल, संदीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, समाजसेवी शशींद्र अग्रवाल, अजेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विजय मित्तल और विशाल अग्रवाल का शॉल, श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल सचिव दीपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयुष चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रीयेश अग्रवाल, अंश बंसल, संगठन मंत्री मोनिल अग्रवाल, सह सचिव नवीन जैन, नितिन सिंघल, सांस्कृतिक मंत्री विनय अग्रवाल, प्रचार मंत्री अवध सिंहल, आदित्य मंगलम, मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम बंसल, हरीश मित्तल, महामंत्री पवन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आयुष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अर्पित गोयल, मोहित अग्रवाल, अंकुर गर्ग, यश अग्रवाल और विपिन अग्रवाल उपस्थित रहे। अंत में आभार सचिव दीपेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष आयुष चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button