समाज संसार

अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

समाज उत्थान का लिया संकल्प, समाज सेवा और एकता पर जोर

उज्जैन। अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल महिला मंडल की नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका प्रीति गोयल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 51 की पार्षद आशिमां गौरव सेंगर उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव मीना गर्ग और कोषाध्यक्ष आभा गर्ग को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आशिमां सेंगर ने सभी सदस्यों से भेंट कर प्रसन्नता व्यक्त की और बहनों को समाज उत्थान के कार्यों के लिए प्रेरित किया। सचिव मीना गर्ग ने आगामी कार्यों के लिए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए, वहीं कोषाध्यक्ष आभा गर्ग ने ’सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास’ के मंत्र पर जोर दिया।
कार्यक्रम संयोजिका प्रीति गोयल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को सभी बहनों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर माला अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रेणु मेंदावाला, दीपा गोयल, पद्मा अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, शीला अग्रवाल, किरण गोयल, ममता गर्ग, दीपाली अग्रवाल, कुसुम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रीति गोयल ने किया तथा अंत में आभार दीपा गोयल ने माना।

Related Articles

Back to top button