समाज संसार

अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

डॉ. विजय गर्ग और कैलाश अग्रवाल हुए सम्मानित, तंबोला और लकी ड्रॉ में समाजबंधुओं ने लिया उत्साह से भाग

उज्जैन। अग्रवाल विकास समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मित्तल के नेतृत्व में अलकनंदा नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 4 मार्च को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने ठंडाई और स्नेहभोज के साथ हर्षोल्लास के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
समाजसेवियों का हुआ सम्मान
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी किशोर गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नगर के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गर्ग और समिति के पूर्व सचिव कैलाश अग्रवाल का विशेष सम्मान किया गया। सम्मान पत्र का वाचन कविता मंगलम, रूपाली अग्रवाल, वंदना अग्रवाल और शर्मिला गुप्ता ने किया।
तंबोला और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह
आयोजन को रोचक बनाने के लिए आकर्षक तंबोला और लकी ड्रॉ भी रखे गए थे, जिसमें समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। समय पर आने वाले शुरुआती परिवारों को भी लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के उपाध्यक्ष अजीत मंगलम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग, डॉ. विमल गर्ग, सोहनलाल अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल तथा संयोजक कीर्तेश हरभजनका, शिव अग्रवाल और अभिषेक बंसल की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव सुनील अग्रवाल ने माना।

Related Articles

Back to top button