गपशप

अजय मिश्रा पुनः बने भारत विकास परिषद अवंतिका शाखा के अध्यक्ष

वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी घोषित; नीलेश शर्मा सचिव और प्रकाश चंद्र व्यास बने कोषाध्यक्ष

उज्जैन। भारत विकास परिषद अवंतिका शाखा की साधारण सभा 21 मार्च 2026 को पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान वित्त सचिव चिराग शाह के निवास स्थान पर आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अजय मिश्रा को पुनः शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके साथ ही नीलेश शर्मा को सचिव और प्रकाश चंद्र व्यास को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
यह संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भगवान शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इस साधारण सभा में रीजनल संगठन सचिव सुनील लवंगिकर, राजेंद्र शाह, कृष्ण कुमार पोरवाल, चंद्र शेखर ओझा, उन्माद नागर, चिराग शाह, नीरज गुप्ता और कृतिका शाह सहित परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button