राजनीति

अनुचित ट्रेड डील, असंतुलित चौड़ीकरण और महाकाल दर्शन व्यवस्था को लेकर जिले भर में होंगे आंदोलन

जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ

उज्जैन। शहर में चल रहे असंतुलित चौड़ीकरण, महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने जिले भर में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को जिला युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अर्पित यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि चंद्रभान सिंह चंदेल और युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी वरेशपाल सिंह जादौन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पण कर की गई।
बैठक का सुचारू संचालन हिमांशु शुक्ल ने किया। इस मासिक बैठक में युवा कांग्रेस द्वारा वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक स्थिति तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्पित यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका से की गई अनुचित ट्रेड डील, शहर में बिना योजना के हो रहे असंतुलित चौड़ीकरण और महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिले भर में अपना विरोध प्रदर्शन व आंदोलन जारी रखेगी।
ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष यशराज चावड़ा, विधानसभा उपाध्यक्ष बल्लू गुर्जर, बड़नगर विधानसभा उपाध्यक्ष लखन परमार, महिदपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज बना, घटिया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रंगवाल, जिला महासचिव संदीप पवार, हर्ष पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष यश पागे, आदित्य धैपते, सौरभ यादव, आभाष उपाध्याय, अभिषेक खंडेलवाल, प्रकाश सोलंकी, राजेश गौड और अरुण पोरवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button