धर्म-कर्म
अभ्युदयपुरम् में प्रारंभ होगा त्रिवसीय महोत्सव
श्री कल्याण मंदिर नवग्रह ४५ जिनालय महातीर्थ की तीसरी वर्षगांठ पर होगा आयोजन

उज्जैन। मालव मार्तण्ड आ. डॉ. श्री मुक्तिसागरसूरीश्वरजी म. सा. आदि की निश्रा में श्री कल्याण मंदिर नवग्रह ४५ जिनालय महातीर्थ की तीसरी वर्षगांठ पर त्रिवसीय महोत्सव प्रारम्भ हो रहा है।
ट्रस्ट के सचिव संजय जैन खलीवाले ने बताया कि 30 जनवरी को जिनालय में अठारह अभिषेक होंगे। 31 जनवरी को प्रातः सत्तरभेदी पूजा, 53 ध्वजाओं का भव्य वरघोड़ा, धर्मसभा के साथ ध्वजारोहण होगा। इस प्रसंग पर मुंबई, पूना, उदयपुर, भोपाल, इंदौर आदि अनेक स्थलों से भक्त गण पधारेंगे। अभ्युदयपुरम् ट्रस्ट के सुभाष दुग्गड, अनिल शेखावत, संजय संघवी, ब्रजेश जैन, चिराग बांठिया, विजय सुराणा आदि ने समाजजनों से महोत्सव में पधारने की अपील की है।



