धर्म-कर्म

अलखधाम नगर में धूमधाम से निकली साईं बाबा की शाही पालकी

सिंधी कॉलोनी में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत, मातृशक्ति ने किया उत्साहपूर्वक नृत्य, आज होगा विशाल भंडारा

उज्जैन। श्री साईं बाबा मंदिर स्थापना दिवस एवं राम नवमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम संयोजक श्री साईं सेवा समिति एवं दीपक बेलानी मित्र मंडली द्वारा अलखधाम नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी साईं बाबा की भव्य शाही पालकी यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को सांध्य आरती के पश्चात साईं मंदिर प्रांगण से पालकी का शुभारंभ हुआ। पालकी शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी और अलखधाम नगर होते हुए रात्रि 9 बजे वापस मंदिर पहुंची।
भव्य स्वागत और आतिशबाजी
पालकी यात्रा का सिंधी कॉलोनी में संतोष लालवानी मित्र मंडली द्वारा भव्य मंच बनाकर और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। अलखधाम नगर में घर-घर बाबा के दर्शन हुए व भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही और धूमधाम से साईं बाबा की पालकी में नाचते हुए स्वागत व अभिनंदन किया गया। पालकी शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी नारायण यादव और नगर निगम सभापति कलावती यादव ने आरती की। विशेष अतिथि के रूप में साईं मंदिर ट्रस्टी ओम बंसल, अनूप सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटव, उज्जैन नगर महामंत्री कमल बेरवा, मंडल महामंत्री संतोष खोईवाल, घनश्याम बाबा राठौर, पूर्व पार्षद रिंकू बेलानी और पार्षद दिव्या बलवानी उपस्थित रहे।
समिति और समाजजनों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश परवाल, सचिव हेमेन्द्र खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष संजय सोडाणी, मंदिर के प्रमुख सत्यनारायण शर्मा दद्दू, बहादुर सिंह राठौड़, हरीश देवनानी, विनोद लुल्ला, कपिल खत्री, बबलू खत्री, मोहनलाल शाह, सुरेश सोलंकी, आरसी परिहार, पियुष मालवीय, गोपाल बलवानी, सुरेंद्र मालवीय, अनिल सिंह राजपूत और कपिल नागर उपस्थित रहे।
आयोजन में विशेष सहयोगी समाजसेवी महेश परियानी, दीपक बेलानी, संतोष लालवानी, रमेश गजरानी, महेश गंगवानी, भरत पोरवाल, लालचंद नागवानी, प्रेम सिंह यादव, अशोक चावला के साथ ही अशोक, किशोर मुलानी, कमल शालनी, कपिल बासनी, लोकेश आडवाणी, गनी सेठ, कालू सेठ, जवाहर जयसिंघानी, सौरभ बेलानी, नितिन भिमानी, यश खत्री, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खत्री, दीपक राजवानी, अरशद और मनोज दुधवानी सहित समस्त मित्र मंडली का सहयोग रहा।
मातृशक्ति व अन्य श्रद्धालुओं में नीलम उथरा, संतोष, संजू, पीयूष वाधवानी, मनोज मिश्रा, प्रकाश चांदवानी, रेखा गुप्ता, रितु बत्रा, रानी गायकवाड, दीपा वासवानी, नेहा मोटवानी, बबीता रोचवानी, सोनिया शर्मा, मोना चावला, कविता वाधवानी, मीना खत्री और अंजलि सीतलानी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
आज होगा विशाल भंडारा
श्री साईं सेवा समिति के ट्रस्टी ओम बंसल और अनूप सिंघल ने बताया कि शनिवार 28 मार्च को शाम 7 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। समिति ने सभी भक्तजनों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया है। उक्त सम्पूर्ण आयोजन की जानकारी समिति के अध्यक्ष रमेश परवाल ने दी।

Related Articles

Back to top button