अ.भा. माली समाज विकास परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, म.प्र. के कई समाजसेवियों को मिली जिम्मेदारी
पिछले 30 वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्यरत है परिषद्, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सांखला ने की घोषणा

उज्जैन। अखिल भारतीय माली समाज विकास परिषद् में मध्य प्रदेश के अनेक समाजसेवियों को राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सांखला ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि माली सैनी समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक विकास के लिए यह संगठन पिछले 30 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है।
इन्हें मिला महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व
घोषित किए गए नए पदाधिकारियों में संतोष सैनी जबलपुर, श्याम मेवाड़ा इंदौर, किशोर दग्दी उज्जैन, विनोद माली आलोट, हुकमचंद जादम सैनी इंदौर और अल्का सैनी इंदौर को महामंत्री बनाया गया है। वहीं अशोक सैनी भोपाल, सुधीर सांखला उज्जैन, रमेश सैनी सागर, अनिल सांखला ग्वालियर, हरिनारायण माली भोपाल, राजेश दौड़के छिंदवाड़ा, भूपेन्द्र सुमन श्योपुर, लक्ष्मण महाजन बुरहानपुर, राजेश चौहान कन्नौद, महेश बाड़ाने धार, देवीसिंह सांखला हरदा और गोपालकृष्ण कश्यप गुना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
उपाध्यक्ष, सचिव और मुख्य प्रवक्ता मनोनीत
इसी प्रकार पत्रकार धर्मेन्द्र भाटी उज्जैन, गोपाल बागरवाल उज्जैन, राजेश परमार बड़नगर, प्रदीप भाटी मंदसौर, गोपाल पटेल सीहोर, विजय सैनी नसरुल्लागंज, विजय चौहान झाबुआ, प्रेम बनोपा जावरा, बलवंत महावर नीमच, सहदेव माली आगर और गीता रामी उज्जैन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गोपाल कानोडिया सुसनेर, राज माली और अशोक देवड़ा सचिव, सत्यनारायण आजाद इंदौर सहसचिव तथा पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
कार्यसमिति में ये हुए शामिल
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों में डॉ. छाया सैनी भोपाल, डॉ. धीरज सांखला आगर, डॉ. रामप्रसाद मालाकार उज्जैन, डॉ. सागर मारोठिया उज्जैन, योगेश गब्बर भाटी उज्जैन, बदनावर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम परमार, कैलाश सुमन राघोगढ़, सुमन माली उज्जैन और राहुल पटेल उज्जैन को शामिल किया गया है।



