लोकल गपशप
आईडीए उज्जैन ने किया दंत -मुख परीक्षण, मरीजों को किए फल वितरण
इस आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भावना को सशक्त करना

उज्जैन। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए), उज्जैन के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर धन्वंतरि आयुर्वेद अस्पताल, चिमनगंज मंडी परिसर में समस्त भर्ती मरीजों को फल वितरण एवं मुख परीक्षण का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. निहित सिंह राणा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भावना को सशक्त करना है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश इंडेरिया रहे। डॉ संजय जोशी, डॉ सागर मारोठिया, डॉ प्रिंस कुशवाह, डॉ जतिन चावड़ा, डॉ शुभम करोड़े एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।
धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय एवं महाविद्यालय के डीन एवं सी.ई.ओ डॉ.जे.पी.चौरसिया अधीक्षक
डॉ.ओ.पी. व्यास, आर.एम.ओ.डॉ अनिल पांडेय एवं डॉ. हेमंत मालवीय ने शुभकामनाए देते हुए ऐसे कार्यो को सरहनीय कदम बताया। जानकारी डॉ शुभम् करोड़े ने दी।



