आईसीएआई उज्जैन ब्रांच को मिला ‘स्पिरिचुअलिटी लीडरशिप अवॉर्ड-2025’, सीआईआरसी ने 61 शाखाओं में से चुना
वर्ष भर के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली उपलब्धि, अध्यक्ष अकृत जैन ने जताया आभार

उज्जैन। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की उज्जैन शाखा को मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद (सीआईआरसी) ने ‘स्पिरिचुअलिटी लीडरशिप अवॉर्ड-2025’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान शाखा को वर्ष भर की गतिविधियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।
उज्जैन शाखा अध्यक्ष सीए अकृत जैन ने बताया कि आईसीएआई के कुल पांच क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र अपने अधीन आने वाली शाखाओं को उनके वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत करता है। सीआईआरसी के अंतर्गत कुल 61 शाखाएँ कार्यरत हैं, जिनमें से श्रेष्ठ कार्य के लिए उज्जैन ब्रांच का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु किया गया।
इस उपलब्धि पर केंद्रीय परिषद सदस्य (सीसीएम) सीए अभय छाजेड़, सीए पंकज शाह और सीआईआरसी कोषाध्यक्ष एवं उज्जैन शाखा के पदेन सदस्य सीए अंकुश जैन का विशेष आभार व्यक्त किया गया। शाखा प्रबंधन का कहना है कि उनके सतत मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। यह सम्मान उज्जैन ब्रांच के सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है।



