धर्म-कर्म
आचार्य श्री का अभ्युदयपुरम् में हुआ भव्य प्रवेशोत्सव
श्री कल्याणमंदिर नवग्रह 45 जिनालय महातीर्थ की तीसरी वर्षगांठ पर पदार्पण किया

उज्जैन। मालव मार्तण्ड आ. डॉ. श्री मुक्तिसागरसूरीश्वर जी म.सा., जापध्यान निष्ठ आ. श्री अचलमुक्तिसागरसूरिजी म. सा. आदि का भव्य प्रवेशोत्सव 28 जनवरी प्रातः अभ्युदयपुरम् में हुआ। आप श्री ने पालीताणा चातुर्मास संपन्न कर श्री कल्याणमंदिर नवग्रह 45 जिनालय महातीर्थ की तीसरी वर्षगांठ पर पदार्पण किया।
अभ्युदयपुरम् जैन गुरुकुल में विद्यारत 500 से अधिक बच्चों ने आपकी अगवानी की। इस प्रसंग पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुभाष दुग्गड़, सचिव संजय खली, कोषाध्यक्षद्वय संजय संघवी एवं प्रमोद जैन, सहसचिव द्वय ब्रजेश जैन एवं चिराग बांठिया, ट्रस्टी धर्मेंद्र तर्वेचा के साथ ही फ्रीगंज श्री संघ के अग्रणी उपस्थित थे। आचार्य श्री ने मंगलाचरण के साथ ध्वजारोहण प्रसंग के कार्यक्रम की जानकारी दी।



