धर्म-कर्म

आचार्य श्री विजयरत्नकीर्तिसूरीश्वरजी म.सा. का फ्रीगंज में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, 

उमड़ा जनसैलाब, दी नवीन उपाश्रय निर्माण की प्रेरणा

उज्जैन। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ फ्रीगंज के तत्वावधान में आचार्य पदवी ग्रहण करने के उपरांत प.पू. आचार्य श्री विजयरत्नकीर्तिसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का प्रथम बार फ्रीगंज संघ में भव्य आगमन हुआ। मालवा की शान और आचार्य भगवंत श्रीमद् विजयनेमीसूरीश्वरजी समुदाय के आचार्य श्री का बैंड-बाजों और धर्म ध्वजा के साथ ऐतिहासिक स्वागत (सामैया) किया गया।
श्रीसंघ अध्यक्ष एडवोकेट संजय नाहर ने बताया कि गुरुदेव ने वर्ष 2016 में ऐतिहासिक चातुर्मास श्री सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ (खाराकुआ) पर किया था। उनके ओजस्वी प्रवचनों का लाभ अब उज्जैन के समस्त श्रीसंघों को प्राप्त हो रहा है।
सोमवार को प्रात: 8:30 बजे आचार्य श्री की शोभायात्रा सांसारिक मातृश्री श्रीमती पुष्पाबेन मेहता के निवास स्थान (दुर्गा प्लाजा, फ्रीगंज) से प्रारंभ हुई। इसमें नवरत्न महिला मंडल, शीतलनाथ महिला मंडल और उज्जैन के अधिकांश श्रीसंघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जुलूस तपागच्छ उपाश्रय (पुलिस कंट्रोल रूम के सामने) पहुंचा, जहां धर्मसभा आयोजित हुई। यहाँ आचार्य श्री के प्रवचनों का लाभ श्रीसंघ को मिला और श्रीफल की प्रभावना हुई। साथ ही गुरुदेव ने श्री शीतलनाथ दादा की वार्षिक ध्वजा में भी अपनी निश्रा प्रदान की।
गुरुदेव ने श्रीसंघ की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए बताया कि श्रीसंघ नवीन उपाश्रय निर्माण हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने अतिशीघ्र निर्माण कार्य के लिए सभी समाजजनों को जुड़ने हेतु प्रेरित किया।
गुरुदेव के प्रवेश और कार्यक्रम में तपागच्छ श्रीसंघ फ्रीगंज से रमेश जैन, प्रकाशचन्द्र फागनिया, ओम जैन, सोभागमल संचेती, सम्पत गांधी, सुभाष जैन, सिद्धार्थ शाह, कुशल कोठारी, चिराग बांठिया, शैलेन्द्र जैन, विशाल हरणिया, दिनेश जैन, दिलीप दुग्गड़, पंकज जैन, हर्ष जैन, यतीश बोहरा, ऋषभदेव छगनीरामजी की पेढ़ी से जयंतिलालजी जैन, संजय जैन, पारस मारू, श्री हीरविजयसूरी बड़ा उपाश्रय से राजेश पटनी, अवंतिपार्श्वनाथ ट्रस्ट से अशोक कोठारी, सुभाषनगर संघ से जयंतिलाल फाफरिया, राजेन्द्र सिरोलिया, प्रमोद जैन, मणिभद्र यक्षराज तीर्थ भैरवगढ़ से सुभाष दुग्गड़ व कमल पिछोलिया, सूरज नगर श्रीसंघ से राकेश नाहटा, वीडी मार्केट मंदिर से प्रसन्न जैन, नयापुरा मंदिर से आयुष गिरीया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश जैन ने किया। 10 फरवरी को गुरुदेव के प्रवचन प्रात: 9:30 से 10:30 बजे तक फ्रीगंज उपाश्रय में ही होंगे।

Related Articles

Back to top button