सेहतनामा

आधुनिक दंत चिकित्सा में मोबाइल फोटोग्राफी का बढ़ता महत्व, आईडीए ने आयोजित किया व्याख्यान

कई वरिष्ठ दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की और नई तकनीकों को समझा

उज्जैन। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) उज्जैन शाखा द्वारा ’डेंटल फोटोग्राफी’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निहित सिंह राणा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अनिमेष पंडित ने उपस्थित दंत चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डेंटल फोटोग्राफी चिकित्सकों के लिए अपने पेशेवर विकास का मूल्यांकन करने का एक अनूठा और सशक्त माध्यम है। उन्होंने आधुनिक दंत चिकित्सा में मोबाइल के माध्यम से ली जाने वाली क्लीनिकल तस्वीरों की बारीकियों और तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. पंडित ने बताया कि सही तरीके से ली गई तस्वीरें न केवल सटीक निदान में मदद करती हैं, बल्कि यह मरीजों के प्रभावी डॉक्यूमेंटेशन और बीमा संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।
इस कार्यशाला में शहर के कई वरिष्ठ दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की और नई तकनीकों को समझा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिंस कुशवाहा ने किया। अंत में डॉ. अंकित बाबर एवं डॉ. अपूर्व धारीवाल ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी डॉ. शुभम करोड़े ने दी।

Related Articles

Back to top button