समाज संसार

‘आयो लाल, सभी चयो झूलेलाल’ के भजनों से गूंजा गीता कॉलोनी, धूमधाम से मना भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव

वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर में देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु; हजारों की संख्या में समाजजन हुए शामिल
सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव गीता कॉलोनी स्थित वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष मोहनलाल वासवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बहराना साहिब और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की ज्योत प्रज्वलित कर और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद सुप्रसिद्ध गायक सुंदर लालवानी ने सिंधी भजनों पर ऐसा समां बांधा कि हजारों की संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालु झूम उठे। शाम 7 बजे से शुरू हुआ भजनों का यह दौर देर रात 1 बजे तक चलता रहा और उपस्थित लोग ‘आयो लाल सभी चयो झूलेलाल’ के जयकारे लगाते हुए झूम-झूम कर नाचने लगे।
समारोह के दौरान महेश गंगवानी, दीपक बेलानी, नवीन यादव और डॉक्टर थानी का उपरना पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदीराम जेठवानी, लोकेश आडवाणी, धर्मेंद्र खूबचंदानी, यश टेकवानी, जयकिशन राजवानी, पवन खुबानी, मनीष तेजवानी, हरीश आडवाणी, किशन देवनानी और राजेश नाथानी सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button