पाठशाला

आलोक इंटरनेशनल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर सेफ्टी, ट्रैफिक नियमों एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों के प्रति किया जागरूक

उज्जैन। आलोक इंटरनेशनल स्कूल (महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट) में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर सेफ्टी, ट्रैफिक नियमों एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने हेतु विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पवन कुमार पटेल तृतीय जिला न्यायाधीश, प्रीति धानक अध्यक्ष, महिला विकास एवं सर्वधर्म कल्याण समिति, हर्षिता चौहान कोषाध्यक्ष, महिला विकास एवं सर्वधर्म कल्याण समिति एवं पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं डॉ. एस. एस. पंड्या वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक व सामाजिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पवन कुमार पटेल ने बताया कि 14 से 16 वर्ष की आयु में नशे की प्रवृत्ति अधिक पाई जाती है, क्योंकि इस आयु में बच्चे इसके दूरगामी दुष्प्रभावों से पूर्णतः परिचित नहीं होते। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन और चरित्र तीनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, अतः इससे बचाव के लिए सही संगत का चयन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष आलोक वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिलेश खरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षिका वंशिका दुबे द्वारा किया गया। उपरोक्त जानकारी एडमिनिस्ट्रेटर नेहा झा द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button