गपशप

इंदौर में टेंट ओनर्स एसोसिएशन का होली मिलन: उज्जैन संभाग अध्यक्ष समीर उल्हक समेत कई पदाधिकारियों का सम्मान

मलय गिरी गार्डन में हुआ रंगारंग और भव्य आयोजन, अतिथियों को बांटे गए उपहार

उज्जैन/इंदौर | इंदौर टेंट ओनर्स एसोसिएशन द्वारा मलय गिरी गार्डन में होली मिलन समारोह का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट हाउस एसोसिएशन और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य रूप से उज्जैन संभाग अध्यक्ष समीर उल्हक का भव्य सम्मान किया गया।
इन पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
आयोजन के दौरान उज्जैन संभाग अध्यक्ष समीर उल्हक के अलावा इंदौर संभाग अध्यक्ष पवन जायसवाल, नागदा के पूर्व अध्यक्ष ललित सोलंकी, आगर के अध्यक्ष यादव साहब, आगर सचिव गोपाल टेलर, उज्जैन टेंट के संगठन सचिव जुल्फेज़ जाफरी और फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट हाउस एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया गया।
समारोह में इनकी रही उपस्थिति
इस शानदार आयोजन में फेडरेशन ऑफ एमपी के महासचिव राजेश हार्डिया, इंदौर अध्यक्ष कमल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा, सचिव अमित खनूजा, कोठारी, पवन जायसवाल और मुकेश जायसवाल सहित इंदौर टेंट ओनर्स के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को आकर्षक उपहार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस सफल और बेहतरीन आयोजन के लिए उपस्थित जनों ने आयोजकों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button