खेल
उज्जैन की राइजिंग स्टार ने जीती राज्य स्तरीय नाइट एमएलए ट्रॉफी
फाइनल मुकबाला इंदौर और उज्जैन की टीमो के मध्य हुआ

उज्जैन। राज्य स्तरीय नाइट एमएलए ट्रॉफी 2026 के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
संयोजक इरशाद कुरैशी, उपसंयोजक सोहेल कुरेशी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गॉडजिला क्रिकेट ग्राउंड पर प्रदेश के खिलाड़ीयो ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए एमएलए ट्रॉफी 2026 को हासिल करने की इस दौड़ में फाइनल मुकबाला इंदौर और उज्जैन की टीमो के मध्य हुआ और एक बेहद रोमांचक मुकाबले में उज्जैन की राइजिंग स्टार ने 8 विकेट से जीत हासील कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। इस कड़कड़ाती सर्दी में दर्शको ने भी इस मुकाबले का लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप पधारे तराना विधायक एवं उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेश परमार, उज्जैन शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी, प्रदेश सचिव असलम लाला, शफीक खान मंसूरी, समीरुल हक़, जीवजीगंज ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक लाला, सर सैय्यद सोसाइटी के मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी, नावेद खान, आसिफ खान, रईस मंसूरी पान बिहार, अब्बास लश्कर वाला, आरिफ अलि, जमील अहमद, सोहेल कुरेशी एसक्यू, कॉमेंटेटर शफीक खान भी उपस्थित रहे। इस बेहतरीन टूरनामेंट के आयोजन मे फ़ैज़ान कुरेशी, आतिफ अंसारी, हुमायूं जाकिर खान, आदिल कुरेशी, आवेश कुरेशी एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।
विजेता टीम को 45000 रुपए व उप विजेता टीम को 18000 रू. व ट्रॉफी दी गई। मेन ऑफ द सीरीज के विजेता इंदौर के खिलाड़ी को सैमसंग एलईडी दी गई। पुरस्कार समारोह का संचालन इरफान राइन ने किया। आभार कमल टटवाल ने माना। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर, प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी।



