गपशप

उज्जैन के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रभु चौधरी ’राष्ट्र हिंदी रत्न’ से सम्मानित

माँ शारदा साहित्यिक मंच के कवितांजलि महोत्सव में 75 कवियों ने बांधी समां, डॉ. दीप्ति गुप्ता की पुस्तक का विमोचन

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं उज्जैन के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रभु चौधरी को उनकी हिंदी सेवा के लिए इंदौर में प्रतिष्ठित ’राष्ट्र हिंदी रत्न सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें माँ शारदा साहित्यिक मंच, भोपाल द्वारा इंदौर में आयोजित भव्य ’कवितांजलि महोत्सव’ के दौरान प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि श्री सत्यनारायण सत्तन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री डॉ. अरविंद जवलेकर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी परिवार इंदौर के अध्यक्ष श्री हरे राम बाजपेई उपस्थित थे। अतिथियों ने डॉ. चौधरी को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
4 घंटे चला मैराथन काव्य पाठ
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित कवितांजलि महोत्सव में साहित्य की विभिन्न विधाओं का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 75 कवि और कवियत्रियों ने लगातार 4 घंटे तक अपनी रचनाओं का पाठ किया। इस दौरान ओज, वात्सल्य, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पुस्तक ’वे आँखें’ का विमोचन
इस गरिमामय आयोजन के दौरान डॉ. दीप्ति गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ’वे आँखें’ का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह का सफल और मनमोहक संचालन डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं डॉ. तृप्ति शाह ने किया।
डॉ प्रभु चौधरी को राष्ट्रीय हिंदी रत्न सम्मान प्राप्त होने पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार भार्गव, डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ शेहनाज शेख, सुवर्णा जाधव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. हरीश सिंह, सुंदरलाल जोशी, डॉ. रश्मि चौबे, बृज किशोर शर्मा, डॉ. जीडी अग्रवाल, अनिल ओझा, हरेराम बाजपेई, डॉ. अरुण सराफ, डॉ. कृष्ण जोशी, डॉ. शीला चंदन, सुंदरलाल मालवीय, डॉ मधु लता शर्मा, डॉ. अनीता तिवारी, संगीता केसवानी, अनीता भाटी, पूजा शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button