गपशप

उज्जैन के विकास में रोड़ा बन रही कांग्रेस की नकारा सोच: सुरेंद्र सांखला

सुझाव देने के बजाय सिर्फ विरोध और नौटंकी कर रही कांग्रेस, जनता को कर रही भ्रमित

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के चहुंमुखी विकास के प्रति कांग्रेस का रवैया पूरी तरह नकारात्मक है। विकास कार्यों में रचनात्मक सुझाव देने के बजाय कांग्रेस और उनके जनप्रतिनिधि जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। यह बात भाजपा नेता सुरेंद्र सांखला ने कही।

सांखला ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उज्जैन नगर निगम में भी कांग्रेस सुझावों की ओर ध्यान न देते हुए सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है। शहर की स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था के प्रबंधन के लिए कांग्रेस ने आज तक कोई भी लिखित सुझाव नहीं दिया है।

नकारात्मकता से रसातल में जा रही कांग्रेस

भाजपा नेता ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों को जनता के बीच नकारात्मक तरीके से पेश किया जा रहा है। सेवा और विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस सिर्फ अच्छे कामों के प्रति नकारा सोच परोस रही है। इससे कांग्रेस का जनाधार नहीं बढ़ेगा, बल्कि पार्टी रसातल में जा रही है।

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री सख्त

सांखला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा और यदि कहीं ऐसा होता है, तो उसकी तत्काल शिकायत की जाए। सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल नौटंकी और बेवजह विरोध को अपनी पहचान बना चुकी है।

बताएं कितने सुझाव दिए?

सुरेंद्र सांखला ने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताने को तैयार नहीं है कि उन्होंने उज्जैन के विकास के लिए सरकार को कितने लिखित सुझाव दिए हैं। विकास कार्यों में सहयोग के स्थान पर केवल भ्रम फैलाना ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा रह गया है।

Related Articles

Back to top button