समाज संसार

उज्जैन में ‘गोष्ट सांगा’ स्पर्धा संपन्न, रुपाली विपट ने जीता प्रथम स्थान

मराठी भाषा के संवर्धन के लिए सानंद संस्था का आयोजन; विजेता अब इंदौर के फाइनल में लेंगे हिस्सा

उज्जैन। इंदौर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकल्पों को संचालित कर मराठी भाषा के संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील संस्था सानंद द्वारा प्रतिवर्ष ‘आजी आजोबा गोष्ट सांगा’ अर्थात दादा-दादी, नाना-नानी कहानी बताओ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसी तारतम्य में इस वर्ष यह प्रतियोगिता रविवार को उज्जैन में संपन्न हुई।
स्पर्धा में निर्णायक के रूप में इंदौर की श्रीमती अरुणा कुलकर्णी और अंजली फाटक उपस्थित थीं। सहयोगी के रूप में गगन गर्ग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लगभग पंद्रह लोगों ने प्रतिस्पर्धी के रूप में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के परिणामों में रुपाली विपट प्रथम, साधना जोशी द्वितीय और हिमांशु कुलकर्णी तृतीय स्थान पर रहीं। इस आयोजन की संयोजक राजश्री जोशी थीं। सभी विजेताओं को प्रतियोगिता के अगले चक्र के लिए इंदौर में आयोजित होने वाले फाइनल में शामिल होना है।

Related Articles

Back to top button