सेहतनामा

उज्जैन में डॉ. राजेंद्र जैन परमार्थिक फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ, आधुनिक मशीनों से मिलेगा उपचार

समाज सेवा ही सच्ची प्रेरणा: अतिथि

उज्जैन। माधवनगर के लक्ष्मीनगर में रविवार को डॉ. राजेंद्र जैन परमार्थिक चिकित्सालय द्वारा संचालित नवीन फिजियोथैरेपी सेंटर का गरिमामय समारोह में उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायसेन जिला न्यायाधीश श्री अरविंद जैन, उज्जैन जिला न्यायाधीश श्री कपिल भारद्वाज एवं न्यायाधीश श्री अर्पित जैन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने फीता काटकर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव सुरेश जैन ने बताया कि चिकित्सालय पिछले चार वर्षों से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इसी कड़ी में अब आधुनिक मशीनों से सुसज्जित फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू किया गया है। सेंटर के लिए सभी मशीनें राणा परिवार के अशोक राणा, चेतन राणा, अभिषेक राणा द्वारा स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी जैन राणा की स्मृति में भेंट की गई हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री अर्पित जैन ने संस्था के कार्यों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। वहीं, न्यायाधीश श्री कपिल भारद्वाज ने कहा कि वे संस्था से शुरू से जुड़े हैं और यहाँ आकर परिवार जैसा अपनापन लगता है। मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री अरविंद जैन ने कहा कि यह सेंटर किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही संस्था द्वारा तीसरी सेवा भी शुरू की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन राजेश कासलीवाल ने किया और आभार अशोक राणा ने माना। इस दौरान डॉ. एन.के. त्रिवेदी, डॉ. ए.के. मित्तल, वरिष्ठ अभिभाषक वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र गोधा, राजेश सिंह राणा, प्रसन्न बिलाला सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button