उज्जैन में धूमधाम से मनेगी भगवान मीनेश जयंती, मीणा समाज सेवा संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित
जिलाध्यक्ष योगेश मीणा के नेतृत्व में समाजजनों ने लिया भव्य आयोजन का संकल्प, बैठक में भगवान मीनेश की महाआरती कर किया गया नई समिति का गठन

उज्जैन। आगामी मीनेश जयंती को शहर में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाने के लिए समाजजनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन, जिला उज्जैन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में न केवल जयंती के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला उज्जैन की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन भी किया गया।
बैठक का भव्य शुभारंभ भगवान मीनेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात, संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश मीणा, युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष मीणा और प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण मीणा जी द्वारा भगवान मीनेश की महाआरती संपन्न की गई, जिसमें उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
आरती के पश्चात आयोजित सभा में आगामी ’मीनेश जयंती’ को उज्जैन में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें समाज के सक्रिय युवाओं और वरिष्ठजनों को दायित्व सौंपे गए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इनमें मुख्य रूप से सतीश चांदा, महेंद्र मीणा, दिनेश मीणा, सतीश खोडा, प्रहलाद पटेल, संतोष मीणा, दीपक मीणा, गणेश डोबाल, सुभाष मीणा, इंदौर अध्यक्ष विनोद मीणा चंदावल, आयुष मीणा खाचरोद, राजेश मीणा घूसिंगा, बालमुकुंद मीणा, शक्ति मीणा, सेवाराम डोभाल, शांतिलाल मीणा, कमल मीणा, जितेंद्र मीणा, दिलखुश मीणा, पवन उसारा, सुनील मीणा लिंबा पिपलिया, राकेश और मोहित मीणा मौजूद रहे। यह जानकारी सतीश मीणा चांदा द्वारा प्रदान की गई।



