उज्जैन में होली महोत्सव के तहत पहली बार भव्य ‘रंगभरी पधरावनी उत्सव’
27 फरवरी को रंगभरी ग्यारस पर अंश भवन में बहेगी भक्ति की बयार, यादव परिवार द्वारा विशेष आयोजन

उज्जैन। धर्मनगरी में होली महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष एक अनूठी और भव्य शुरुआत होने जा रही है। शहर में संभवतः पहली बार बड़े स्तर पर ‘रंगभरी पधरावनी उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। रंगभरी ग्यारस के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को गीता कॉलोनी स्थित अंश भवन में संपन्न होगा।
भक्ति ही बनेगी रंग
वरिष्ठ समाजसेवी व आयोजक गोविंद यादव बबलू भैया ने बताया कि श्रीमद वल्लभाचार्य महाप्रभु की कृपा से आयोजित इस उत्सव का समय संध्या 6 बजे से रखा गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृष्ण प्रेम और भक्ति के आनंद-रस में सराबोर होना है। आयोजकों के अनुसार, यह एक ऐसा प्रयास है जहाँ भक्ति ही रंग बन जाए और प्रेम ही उत्सव हो, ताकि नंदलाल का स्वागत हृदय से किया जा सके।
अब्दालपुरा में होगा आयोजन
यादव परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अब्दालपुरा, गीता कॉलोनी स्थित अंश भवन में होगा। आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता को सपरिवार आमंत्रित करते हुए इस दिव्य मंगल उत्सव में सम्मिलित होकर पलों को स्मरणीय बनाने की अपील की है।



