उज्जैन वासियों के लिए खुशखबरी: नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल के निशुल्क शिविर की अवधि 5 दिन बढ़ी
जनता की भारी मांग पर इंदौर का शिविर निरस्त, इंदौर के मरीजों से उज्जैन आकर लाभ लेने की अपील

उज्जैन। क्षीरसागर गेट, नई सड़क स्थित प्रकाश टॉकीज की गली के पास जायसवाल धर्मशाला में नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल का निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर जारी है। उज्जैन के नागरिकों के लिए खुशखबरी है कि शिविर में उमड़ती भारी भीड़ और जनता की मांग को देखते हुए शिविर की अवधि 5 दिन और बढ़ा दी गई है। अब यह शिविर 1 मार्च तक संचालित होगा। दशहरा मैदान में संपन्न हुए ‘महाकाल वन मेला 2026’ में प्रथम पुरस्कार विजेता और जबलपुर के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल जड़ी-बूटियों के माध्यम से जटिल बीमारियों का उपचार कर रहे हैं। शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।
इंदौर का शिविर निरस्त, मरीजों से उज्जैन पहुंचने की अपील
शिविर में मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण इंदौर में 25 से 30 तारीख तक लगने वाले आगामी शिविर को पूर्णतः निरस्त कर दिया गया है। वैद्य की ओर से इंदौरवासियों से अपील की गई है कि गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीज मात्र 60 किलोमीटर दूर उज्जैन के इसी शिविर में आकर अपना इलाज कराएं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
नाड़ी देखकर एक ही छत के नीचे संपूर्ण समाधान
मां दुर्गा वन औषधि संजीवनी अनुसंधान के डायरेक्टर और पिछले 25 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा कर रहे संतोष आनंद जायसवाल की सबसे बड़ी विशेषता उनका नाड़ी ज्ञान है। मरीज को अपनी बीमारी बताने की आवश्यकता नहीं होती; वे केवल नाड़ी देखकर शरीर के रोगों का सटीक पता लगा लेते हैं और संपूर्ण रोगों का समाधान एक ही छत के नीचे प्रदान करते हैं।
पेट की गंभीर बीमारियों से जोशी को मिला नवजीवन
शिविर में इलाज कराने वाले मरीजों को चमत्कारी लाभ मिल रहा है। पेट की गंभीर बीमारियों, गैस, बदहजमी और एसिडिटी से परेशान जोशी ने बताया कि वैद्य की दी गई पेट सफाई की पेस्ट से उन्हें तुरंत आराम मिला। लूज मोशन के बाद आने वाली कमजोरी उन्हें बिल्कुल नहीं हुई और उनका पेट रुई की तरह नरम हो गया है। उन्होंने इस उपचार को नवजीवन बताते हुए कहा कि वैद्य इस कार्य में पूर्ण रूप से निपुण हैं।
इसी तरह उज्जैन की सिंधी कॉलोनी निवासी शालिनी, जो पिछले 10 वर्षों से पैरों में गैंग्रीन और शुगर की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं, उन्हें मात्र एक सप्ताह के उपचार से काफी आराम मिला है और उनके घाव सूखने लगे हैं।
इन जटिल रोगों का भी हो रहा आयुर्वेदिक इलाज
शिविर में चमत्कारी संजीवनी जड़ी-बूटियों और शास्त्रोक्त विधि द्वारा कई जटिल बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। यहां मुख्य रूप से गठियावात (84 प्रकार का वात), 6 प्रकार की बवासीर, 4 प्रकार की पथरी, थायराइड, शुगर, ब्लड प्रेशर, मिर्गी, माइग्रेन, साइटिका, लकवा, मानसिक रोग, दमा, अल्सर, फाइब्रोसिस, लीवर-किडनी की समस्या और त्वचा रोग (सोरायसिस, सफेद दाग) का इलाज शामिल है। इसके अतिरिक्त स्त्री-पुरुषों की शारीरिक समस्याओं, बच्चेदानी व आंचल की गठान, मोटापा कम करने व बढ़ाने तथा जोड़ों और कमर दर्द का भी सफल इलाज किया जाता है।
अन्य शहरों में सेवाएं और संपर्क
संतोष आनंद जायसवाल भोपाल में प्रतिमाह 15 से 19 तारीख तक होटल पार्क, टी.टी. नगर में भी अपनी सेवाएं देते हैं। अग्रिम पंजीयन और अधिक जानकारी के लिए मरीज मोबाइल नंबर 9300644113 और 9755703571 पर संपर्क कर सकते हैं।



