राजनीति

उज्जैन सहित पूरे एमपी में मिला भरपूर प्यार और सम्मान: डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने किए महाकाल दर्शन, उज्जैन में हुआ भव्य स्वागत

उज्जैन। राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के उज्जैन आगमन पर मीणा समाज द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री डॉ. मीणा ने समाज के लोगों के उत्साह और प्रेम से अभिभूत होकर कहा कि उज्जैन सहित समूचे मध्यप्रदेश में उन्हें सामाजिक बंधुओं की ओर से भरपूर प्यार और सम्मान मिला है। उन्होंने एमपी में समाज की समृद्धि और जागरूकता की भी सराहना की।
स्वागत समारोह का आयोजन इंदिरा नगर स्थित बारवाल निवास पर किया गया। कार्यक्रम में मीणा समाज के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण मीणा के नेतृत्व में समाज के गणमान्य नागरिकों ने मंत्री डॉ. मीणा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण मीणा, इंदौर जिलाध्यक्ष सुभाष मीणा और उज्जैन जिलाध्यक्ष योगेश मीणा ने राजस्थानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंत्री श्री मीणा को साफा बांधकर सम्मानित किया। साथ ही, स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी मंत्री जी का स्वागत किया।
राजस्थान से मध्यप्रदेश के दौरे पर आए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भोपाल से सीधे उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन के दौरान भी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।
समारोह में प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रकाश मीणा, आनंद देशवाली, अजय बारवाल, क्षेत्रीय पार्षद दिलीप परमार, युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री संतोष मीणा (इंदौर), रमेशचन्द्र धनावत, शेषराम मीणा, कोमलसिंह मीणा, राजेश मीणा, सतीश मीणा, आशु मीणा, शुभम मीणा, संदीप मीणा, बालमुकुंद मीणा, सतीश चांदा, संजय मीणा चक, पंकज चांदा, संजय बारवाल सहित बड़ी संख्या में उज्जैन एवं आसपास के स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अजय बारवाल ने दी।

Related Articles

Back to top button