गपशप

एआई से कम समय में होगा सटीक बैंक ऑडिट, धोखाधड़ी रोकने पर मंथन

सीए ब्रांच उज्जैन द्वारा स्टैच्यूटरी बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार आयोजित

उज्जैन। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ऑडिटिंग एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड्स बोर्ड के अंतर्गत उज्जैन सीए ब्रांच द्वारा स्टैच्यूटरी बैंक ब्रांच ऑडिट विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। ब्रांच चेयरमैन सीए आशीष तोतला ने बताया कि प्रतिवर्ष बैंकों का स्टैच्यूटरी ऑडिट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा किया जाता है। सीए सदस्यों को ऑडिट से संबंधित नवीनतम अपडेट और तकनीकी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में हैदराबाद के सीए प्रेमनाथ और लातूर के सीए राहुल उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में वित्तीय धोखाधड़ी के नए तरीके सामने आने से बैंक ऑडिट अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने समझाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के माध्यम से कम समय में अधिक सटीक ऑडिट कैसे किया जा सकता है। साथ ही बैंकिंग के उन क्षेत्रों की जानकारी दी, जहां जोखिम अधिक रहता है और जिनका सूक्ष्म परीक्षण करना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन सीए आतुश जैन और सीए अनीश चौधरी ने किया। अतिथियों का सम्मान सीए आकृत जैन और सीए मनीष राठी ने किया। यह सेमिनार उपस्थित सीए सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button