ऑल इंडिया पुलिस गेम्स: अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आरएल वर्मा जम्मू में निभाएंगे मुख्य जज की भूमिका
देशभर की पुलिस टीमों के साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान जिमनास्टिक में दिखाएंगे दमखम

उज्जैन। जम्मू में 7 से 12 मार्च तक ऑल इंडिया पुलिस गेम्स (जिमनास्टिक) का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आरएल वर्मा को मुख्य निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला जिमनास्टिक संगठन के अध्यक्ष सावन बजाज और सचिव ओपी शर्मा ने दी।
विभिन्न सुरक्षा बलों की टीमें ले रही हैं भाग
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की पुलिस टीमों के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी की टीमें भी भाग लेंगी और जिमनास्टिक स्पर्धाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने व्यक्त किया हर्ष
आरएल वर्मा को मुख्य निर्णायक बनाए जाने पर जिला जिमनास्टिक संगठन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। संगठन के संरक्षक नारायण यादव, कलावती यादव, एमजी सुपेकर, केके खंडेलवाल, मनोहर शर्मा, संजय जौहरी, राजकुमार सोलंकी, महेंद्र सिंह राजपूत, दिलीप चौहान, नरेंद्र श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास और नवीन आर्य आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।



