पाठशाला

कठिन परीक्षा में कर्तव्य ने लहराया परचम: पहले ही प्रयास में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

जनवरी 2026 का परिणाम रहा मात्र 10 प्रतिशत, पुणे से प्रशिक्षण के साथ प्रतिदिन 15 घंटे अध्ययन कर हासिल की उपलब्धि

उज्जैन। शहर के होनहार युवा कर्तव्य अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा के सभी स्तरों को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दिलीप अग्रवाल के पुत्र कर्तव्य ने जनवरी 2026 की इस कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है, जिसका कुल परीक्षा परिणाम मात्र 10 प्रतिशत रहा है।

कर्तव्य ने अपना प्रायोगिक प्रशिक्षण पुणे स्थित प्रतिष्ठित फर्म कीर्तने एंड पंडित एलएलपी से पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान अपनी व्यस्त पेशेवर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने एक बेहद अनुशासित दिनचर्या अपनाई। वे नियमित रूप से प्रतिदिन 15 से 16 घंटे तक अध्ययन करते थे। कर्तव्य की इसी निरंतर मेहनत, समर्पण और दृढ़ आत्मविश्वास के परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल हुआ है।

Related Articles

Back to top button