गपशप
कलेक्टर बंगले पर होली की धूम, उड़े रंग-गुलाल, गीत-संगीत के बीच छाई उत्सव की मस्ती
कलेक्टर रोशन सिंह के आयोजन में एसपी, महाकाल प्रशासक सहित प्रशासनिक अमले ने लिया हिस्सा

उज्जैन। रंगों के पर्व होली के अवसर पर स्थानीय कलेक्टर बंगले पर जमकर होली खेली गई। उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह द्वारा आयोजित इस रंगारंग समारोह में रंग-गुलाल के साथ भांग, ठंडाई, गुजिया और भुजिया का विशेष प्रबंध किया गया। इस दौरान नृत्य और शानदार गीत-संगीत के दौर ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया।
इस उल्लासपूर्ण समारोह में शहर के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य जनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन में मुख्य रूप से उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, एडीएम अतेंद्र सिंह, एसडीएम शाश्वत शर्मा, स्वामी मुस्कराके, निज सचिव जयेश मोरे और मंगलनाथ मंदिर प्रशासक पाठक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर इस रंगारंग समारोह का आनंद लिया।


