गपशप

कालिदास अकादमी में होगा ‘प्रेमचंद कथासागर के अनछुए किनारे’ पर विशेष व्याख्यान

प्रेमचंद की कहानी 'जिहाद' पर होगा विशेष विमर्श

उज्जैन। महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद के साहित्य और उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा के लिए शुक्रवार, 13 फरवरी को शहर में एक विशेष साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन, साहित्य अकादमी (मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद) और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का विषय ‘प्रेमचंद कथासागर के अनछुए किनारे’ रखा गया है, जो दोपहर 3:00 बजे से कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में शुरू होगा। प्रेमचंद सृजन पीठ, उज्जैन के निदेशक मुकेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्याख्यान मुख्य रूप से प्रेमचंद की चर्चित कहानी ‘जिहाद’ के संदर्भ में केंद्रित रहेगा। इस गरिमामय साहित्यिक आयोजन में देश और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
मुख्य अतिथि प्रो. बी.एल. आच्छा जाने-माने आलोचक एवं वरिष्ठ साहित्यकार होंगे। अध्यक्षता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा कुलानुशासक, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन करेंगे। सारस्वत अतिथि डॉ. गोविन्द गन्धे निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी, मुख्य वक्ता डॉ. रमेशचन्द्र चतुर्वेदी प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रबोधक, विशिष्ट अतिथि डॉ. साधना बलवटे निदेशक, निराला सृजन पीठ, भोपाल होंगे। शहर के सभी सुधिजनों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों को इस वैचारिक व्याख्यान में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button