गपशप

कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 7 मार्च को सड़कों पर उतरेगी ‘ड्राइव विद पर्पस’ नेशनल कार रैली

​जीतो लेडीज विंग का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन: कॉसमॉस मॉल से सुबह 7 बजे होगा फ्लैग ऑफ, आयोजकों ने की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

​उज्जैन: कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से आगामी 7 मार्च 2026 को शहर में ‘ड्राइव विद पर्पस’ नेशनल कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जीतो लेडीज विंग और जीतो उज्जैन द्वारा आयोजित यह रैली सुबह 7 बजे कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा से शुरू होगी। जीतो उज्जैन लेडीज विंग की चेयरपर्सन मंजू सूर्या ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार रैली का हिस्सा बनें और समाज को जागरूक करने की इस पहल को एक मजबूत आवाज दें।
​यह रहेगा रैली का मार्ग और स्वरूप
निर्धारित समय पर फ्लैग ऑफ के बाद रैली कॉसमॉस मॉल से शुरू होकर नानाखेड़ा, फ्रीगंज टावर और देवास रोड होते हुए पुनः कॉसमॉस मॉल पर आकर संपन्न होगी। जन-जागरूकता अभियान के तहत रैली में शामिल सभी कारें विशेष रूप से सजाई जाएंगी, जिन पर कैंसर व थैलेसीमिया जागरूकता के स्टिकर व पंपलेट लगे होंगे।
​लाल रंग का ड्रेस कोड दिखाएगा एकजुटता
आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए लाल रंग का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। शामिल होने वाले सदस्य अपनी सुविधानुसार जींस के साथ लाल टी-शर्ट, लाल कुर्ता, सूट या साड़ी पहन सकते हैं। यह लाल रंग अभियान के प्रति एकजुटता, ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक होगा।
​विशेषज्ञ डॉ. सतिंदर सलूजा देंगी जानकारी
कार रैली के कॉसमॉस मॉल लौटने के पश्चात एक विशेष ‘कैंसर अवेयरनेस सेशन’ आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. सतिंदर सलूजा उपस्थितजनों को संबोधित करेंगी। वे बीमारियों की समय पर पहचान, जीवनशैली में सुधार, बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानने, कैंसर से बचाव में वैक्सीन की भूमिका और थैलेसीमिया से बचाव के लिए विवाह पूर्व जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा करेंगी। सेशन के उपरांत अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
​इनकी है अहम भूमिका
इस नेशनल कार रैली को सफल बनाने में जीतो एपेक्स टीम से पृथ्वीराज कोठारी, विजय भंडारी, ललित कुमार डांगी, महावीर चपलोत और जीतो लेडीज विंग से सोनाली दुगड़, शीतल दुगड़, रितु चोरड़िया एवं रचना कानूनगो का मार्गदर्शन मिल रहा है। इसके अलावा जीतो उज्जैन लेडीज विंग की चेयरपर्सन मंजू सूर्या, इवेंट कन्वीनर सुरभि जैन, चीफ सेक्रेटरी प्रीति मुथा, को-कन्वीनर ऋचा सूर्या के साथ-साथ जीतो इंदौर चैप्टर के चेयरमैन विमल गोरावत और चीफ सेक्रेटरी हितेश तुरखिया सहित रचना जैन आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button