समाज संसार

कोली कोठार समाज ने धूमधाम से मनाई होली, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली विशाल गेर

भैरव महाराज के पूजन के साथ शुरू हुई गेर, 1000 से अधिक समाजजन हुए शामिल; गमी वाले परिवारों के घर पहुंचकर निभाई परंपरा

उज्जैन: कोली कोठार समाज पंचायत उज्जैन द्वारा परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 4 मार्च 2026 को धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ समाज की विशाल गेर निकाली गई। समाज के उपाध्यक्ष शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इसमें उज्जैन के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य नगरों, ग्रामों एवं तहसीलों से भी समाजजन शामिल हुए।
भैरव महाराज के पूजन के साथ हुई शुरुआत
परंपरा के अनुसार गेर होली टेकरा डाबरी पीठा से प्रारंभ हुई। इसके बाद समाज की धर्मशाला स्थित भैरव महाराज का पूजन किया गया। तत्पश्चात समाज के गमी वाले परिवारों के घर पहुंचकर एकत्रित समाजजनों द्वारा रंग डालने की परंपरा पूर्ण की गई। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर और रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
जगह-जगह हुआ गेर का स्वागत, उमड़ा समाज
गेर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों सहित लगभग 1000 से अधिक समाजजन पैदल और अपने वाहनों से शामिल हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, अखिल भारतीय कोली समाज के पदाधिकारी और कांग्रेस नेता सुनील कछवाय के निवास पर गेर का स्वल्पाहार से स्वागत किया गया, जहां सभी ने कछवाय परिवार को शुभकामनाएं दीं। गेर डाबरी पीठा से शुरू होकर आर्य समाज मार्ग, कुशलपुरा, आगर रोड, मोहन नगर, संजय नगर, राजीव नगर, अमन नगर और नीलगंगा होते हुए नानाखेड़ा पर समाप्त हुई।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
आयोजन में कोली कोठार समाज के अध्यक्ष देवकरण कोठार, उपाध्यक्ष शैलेंद्र भाटिया, सचिव शीतल रावत, सह सचिव संतोष सोलंकी, कोषाध्यक्ष मदन भाटिया, संचालक मंडल के सदस्य जगदीश पंवार, ओमप्रकाश चंदेल, अनिल पंवार और संदीप कछवाय उपस्थित थे।
इनके साथ ही वरिष्ठजन हेमंत पंवार पहलवान, हरिनारायण चौहान, सारंगपुर के पूर्व विधायक कुंवर कोठार, इंदौर के जितेंद्र सोलंकी, विष्णु प्रसाद भिलवाय, भूपेंद्र कछवाय, शिवनारायण सोनग्रह, स्वप्निल कछवाय, शिवनारायण सोलंकी, सीहोर के घनश्याम सोलंकी, रामप्रसाद खींची, जामनेर के दौलत राम खींची और इछावर के द्वारकाप्रसाद पंवार सहित समस्त समाजजनों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button