समाज संसार

क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में

उज्जैन सहित देशभर से पदाधिकारी समाज संगठन प्रमुख होंगे शामिल

उज्जैन। 31 जनवरी एवं 1 फ़रवरी को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक इंदौर में आहूत की गई है। जिसमें उज्जैन सहित देशभर से पदाधिकारी, समाज संगठन प्रमुख शामिल होंगे।
महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह परिहार ने बताया कि आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट एवं यूजीसी अधिनियम पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रुपरेखा बनाई जाएगी। पहले दिन महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा दूसरे दिन समाज के संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक होगी।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री राजेश सिंह कुशवाह ने सभी को आमंत्रण पत्र भिजवा दिए हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक राजबहादुर सिंह राणा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सहसंयोजक डॉ अंजनी सिंह चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं व्यवस्थापक धर्मेंद्र सिंह सिकरवार युवा राष्ट्रीय महामंत्री हैं।

Related Articles

Back to top button