खाटू श्याम का तीन दिवसीय प्राकट्य व फाग उत्सव संपन्न
अभिषेक, मंगल पाठ और भजन संध्या के साथ हुआ समापन

उज्जैन। रामघाट स्थित पारदेश्वर महादेव सिद्धाश्रम के प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में श्याम प्रेमियों द्वारा खाटू श्याम का प्राकट्य और तीन दिवसीय फाग उत्सव अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। 28 फरवरी की सुबह खीर चूरमा भोग प्रसादी के साथ इस तीन दिवसीय आयोजन ने विश्राम लिया।
सरोज अग्रवाल और तरुण मित्तल ने बताया कि इन तीन दिनों में गणेश पूजन, खाटू श्याम का अभिषेक, रानी सती दादी का मंगल पाठ, भव्य निशान यात्रा, विशाल भंडारा, भजन संध्या और बारस पर खीर चूरमा प्रसादी व ज्योत के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
सुरेंद्र जोशी ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्याम व दादी भक्तों, महिलाओं, बुजुर्गों, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सेवादारों और मीडिया का आभार माना। साथ ही उन्होंने निशान यात्रा जुलूस में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए पुलिस व प्रशासन को भी विशेष धन्यवाद दिया। इस पूरे तीन दिवसीय आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में श्याम सेवा समिति के सुनील अग्रवाल, राजेश सारडा, विजय गोयल, संतोष शर्मा, सुधा अग्रवाल, रेखा गोयल, गोलू भैया, सुरेंद्र परमार सहित समिति के समस्त सदस्यों की अहम भूमिका रही।



