खेल
खेलो एमपी यूथ गेम्स राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में मां शिप्रा तैराक दल के खिलाडियो का चयन
खिलाडियों के प्रतियोगिता में भाग लेने जाने से पूर्व अभिनंदन किया

उज्जैन। इंदौर में आयोजित होने जा रही खेलो एमपी यूथ गेम्स राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मां शिप्रा तैराक दल के खिलाड़ी रवाना हुए।
मां शिप्रा तैराक दल के होनहार खिलाड़ी पर्व साहू, याशिका बागले और भारती कहार का चयन खेलो एमपी यूथ गेम्स राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हुआ है तथा सपना माली को उज्जैन संभाग की कोच बनाया गया हैं।खिलाडियों के प्रतियोगिता में भाग लेने जाने से पूर्व तैराक दल सचिव व कोच संतोष सोलंकी, रितिक नागर, संस्था प्रचार सचिव तेजा कहार, दीपक कहार, अर्जुन कहार, नीतू साहू द्वारा बच्चों व सपना माली का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया, बधाई दी।



