गंभीर और निर्धन रोगियों को मिल रहा निशुल्क उपचार, कईयों को एक दिन में मिल रहा आराम
मरीजों की भारी भीड़ के चलते अब 1 मार्च तक चलेगा निशुल्क शिविर

उज्जैन। तीर्थ नगरी में चल रहे निशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर में असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से त्वरित लाभ मिल रहा है। ‘महाकाल वन मेला 2026’ (जबलपुर) में प्रथम पुरस्कार विजेता वैद्य संतोष आनंद जायसवाल ने मानवता के आधार पर कई निर्धन रोगियों का निशुल्क उपचार किया।
नगरकोट निवासी आर्थिक रूप से कमजोर और तीन पुत्रों को खो चुकीं लीला बाई गंभीर दर्द और शुगर से पीड़ित थीं। वैद्य ने उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई, जिससे वे अब चलने-फिरने में सक्षम हैं। उनके लकवाग्रस्त पुत्र का इलाज भी वैद्य द्वारा निशुल्क करने का आश्वासन दिया गया है।
एक खुराक में दर्द से राहत, निर्धन रोगियों को निशुल्क दवा
जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग और शुगर से पीड़ित अली मोहम्मद को भी वैद्य ने निशुल्क औषधियां प्रदान कीं। अली ने बताया कि वे दर्द से बेहद परेशान थे, लेकिन अब उन्हें राहत है।
गांधी नगर, नानाखेड़ा के रहवासी अजय प्रजापत मेरुदंड (रीढ़ की हड्डी) और कमर दर्द से पिछले 6-7 माह से परेशान थे, 23 फरवरी को दी गई मात्र एक दिन की दवा से पूर्ण आराम मिला है।
नाड़ी देखकर रोगों का सटीक निदान
मां दुर्गा वन औषधि संजीवनी अनुसंधान के डायरेक्टर संतोष आनंद जायसवाल पिछले 25 वर्षों से बिना किसी जांच रिपोर्ट के केवल नाड़ी देखकर रोगों का निदान कर रहे हैं। शिविर में गठियावात, बवासीर, पथरी, थायराइड, माइग्रेन, साइटिका, लकवा, सोरायसिस, सफेद दाग, और स्त्री-पुरुषों के गुप्त रोगों का उपचार किया जा रहा है।
पेट की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जोशी नामक मरीज ने बताया कि उपचार के बाद उनकी आंतों की सूजन और कमजोरी दूर हो गई। वहीं, सिंधी कॉलोनी निवासी शालिनी के पैरों का गैंग्रीन और शुगर एक सप्ताह के इलाज से नियंत्रित हो गया है।
मरीजों की बढ़ती संख्या और जनता की मांग को देखते हुए नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल ने शिविर की अवधि 5 दिन बढ़ा दी है। क्षीरसागर गेट, नई सड़क स्थित प्रकाश टॉकीज की गली के पास जायसवाल धर्मशाला में चल रहा यह शिविर अब 1 मार्च तक जारी रहेगा। उज्जैन में अत्यधिक दबाव के कारण 25 से 30 फरवरी तक इंदौर में प्रस्तावित शिविर को निरस्त कर दिया गया है। वैद्य ने इंदौर के मरीजों से 60 किलोमीटर दूर उज्जैन आकर ही लाभ लेने की अपील की है।
शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जायसवाल धर्मशाला में संचालित है। वैद्य प्रतिमाह 15 से 19 तारीख तक भोपाल (होटल पार्क, टी.टी. नगर) में भी उपलब्ध रहते हैं। पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9300644113, 9755703571 पर संपर्क कर सकते है।



