गपशप

गणतंत्र दिवस पर संघ कार्यालय आराधना पर किया झंडावंदन 

अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन पर भी ध्यान दे

उज्जैन। डॉ हेडगेवार जन्म शताब्दी स्मृति सेवा न्यास द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन कार्यक्रम आराधना कार्यालय पर आयोजित किया गया।
न्यास के सचिव रितेश सोनी ने बताया की न्यास द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसी क्रम में इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर के ख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत जिनवाल उपस्थित रहें। आपने अपने उद्बोधन में उल्लेख किया की नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के पालन पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीँ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर ने संविधान की प्रस्तावना और नागरिक अनुशासन के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष उल्लास वैद्य ने की। आभार न्यास के कोषाध्यक्ष अमोल जोशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक, न्यासी गण व क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button