गाजियाबाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए उज्जैन सीए ब्रांच के पदाधिकारी
इंस्टीट्यूट की नई पहलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी, छात्र व सदस्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

उज्जैन। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष पदाधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के अंतर्गत गाजियाबाद में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उज्जैन सीए ब्रांच के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्रांच पदाधिकारियों को इंस्टीट्यूट की नई पहलों, आगामी योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना था। इससे शाखाओं की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सदस्यों और विद्यार्थियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
इस अवसर पर उज्जैन ब्रांच से चेयरमैन सीए आशीष तोतला, वाइस चेयरमैन सीए मनीष राठी, सेक्रेटरी सीए अनीश चौधरी, ट्रेजरर सीए रितेश तलरेजा, सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए आतुष जैन और सीपीई कन्वेनर सीए अकृत जैन ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान इंस्टीट्यूट की विभिन्न गतिविधियों, सदस्य सेवाओं और छात्र हित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आने वाले समय में शाखाओं के विकास और कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।



