धर्म-कर्म

गायत्री मंत्र जीवन की दिशा और दशा बदलने का मूल आधारः जे.पी. यादव

गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन में जन्मदिवस एवं विवाह वर्षगांठ उत्सव आयोजित; महामृत्युंजय मंत्र से दी गईं आहुतियां, दिवंगत सदस्यों का हुआ स्मरण

उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा समाज हित में जन-जन तक पहुंचाया गया गायत्री मंत्र केवल एक मंत्र नहीं है, बल्कि यह जीवन की दिशा एवं दशा बदलने का मूल आधार है। गायत्री परिजन अपने आदर्श चरित्र, संस्कार एवं नैतिक व्यवहार से समाज में बहु-उपयोगी कार्य कर रहे हैं। जो नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं, वे समाज में प्रतिष्ठित होकर उच्च आदर्शों को प्राप्त करते हैं।
यह प्रेरणादायी विचार गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन में शांतिकुंज के प्रतिनिधि एवं व्यवस्थापक जे.पी. यादव ने व्यक्त किए। वे शक्तिपीठ में आयोजित जन्मदिवस एवं विवाह वर्षगांठ उत्सव के अवसर पर उपस्थित परिजनों को संबोधित कर रहे थे। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभु चौधरी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह का भव्य शुभारंभ व्यवस्थापक जे.पी. यादव, डॉ. विनय तिवारी और मनोहर बेलावत द्वारा पंचदेव पूजन से किया गया। पूजन में मंत्रोच्चार रमेश चंद लेवे ने किया, जबकि गायत्री शक्तिपीठ की संगीत टोली की सदस्या श्रीमती बीना साहू, गौरव साहू तथा यशस्वी साहू द्वारा सुमधुर योग संगीत की प्रस्तुति दी गई।
दिवंगत ट्रस्टियों का किया गया भावपूर्ण स्मरण व सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मिशन के प्रतिभावान परिजनों के क्रम में दिवंगत ट्रस्टियों एवं सदस्यों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चिरंजीवी विनय तिवारी, मनोज तिवारी एवं राजेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री जे.पी. यादव द्वारा तिलक लगाकर एवं ’मंत्र दुपट्टा’ ओढ़ाकर उनका आत्मीय सम्मान किया गया।
मंगलमय जीवन के लिए यज्ञ में दी गईं आहुतियां
उत्सव में परिजनों के मंगलमय जीवन के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र द्वारा यज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान की गईं। इस दौरान प्रवीण राठौर, गीता राठौर, वरिष्ठ परिजन बाबूलाल बाड़ोलिया, योगेंद्र गिरी, बाबूलाल विश्वकर्मा, दक्षता विश्वकर्मा, अनीता चौरसिया, सपना कटारिया, निक्की, अनीता, अवधेश वर्मा, नवीन प्रवेश कुमार, विनायक कनेरिया, विशेष सिंह वर्मा, यश तोमर, कैलाश चंद गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, गंगा भावसार, विनीत विश्वकर्मा, पूजा पांचाल, प्रणव कुमार, कुमारी व्यास और मिष्टी मित्तल ने आहुतियां दीं।
इसी क्रम में जन्मदिवस एवं विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जितेंद्र गुप्ता, संजय पांचाल, शुभम-सेजल भावसार, अजय-वंदना भावसार, संतोष-रितु, विकास-अनुराधा अग्रवाल, वैभव, प्रियांशु मालवीय, सत्यनारायण-अनुराधा अग्रवाल, अनिल मंगल, श्रीमती कला पोरवाल, सुभाष गुप्ता, माधुरी सोलंकी और ममता निगम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती उर्मिला तोमर द्वारा उन सभी परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं जिनके संस्कार संपन्न हुए। समारोह का सफल संचालन सतीश शर्मा ने किया एवं अंत में आभार श्री मनोहर बेलावत ने माना। कार्यक्रम के पश्चात एक मासिक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Back to top button