धर्म-कर्म
गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे साधना शिविर का समापन 20 फरवरी को
22 को मनेगा सामूहिक जन्म व विवाह दिवस, सेवानिवृत्तों का होगा सम्मान

उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार अंकपात द्वार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे पांच दिवसीय विशिष्ट साधना शिविर का समापन 20 फरवरी को प्रातः काल होगा। इसके पश्चात 22 फरवरी 2026 को मासिक गोष्ठी, सामूहिक संस्कार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभु चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस माह (फरवरी) में जिन भी महिला-पुरुषों के जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ आ रहे हैं, उन सभी का जन्मदिवस और विवाह दिवस संस्कार सामूहिक रूप से दीपयज्ञ के माध्यम से मनाया जाएगा। यह संस्कार सभी के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसके साथ ही, गायत्री परिवार के वरिष्ठ समर्पित परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
लोकमंगल के लिए समर्पित सेवानिवृत्तों का भी होगा सत्कार
इस आयोजन में ऐसे शासकीय एवं अशासकीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया जाएगा, जो अपना आगामी जीवन समाज सेवा और लोकमंगल के कार्यों हेतु नियोजित करना चाहते हैं।
व्यवस्थापक जे. पी. यादव ने बताया कि जो भी सेवानिवृत्त कर्मचारी इस सम्मान समारोह में शामिल होना चाहते हैं, उनकी पूर्व सूचना मोबाइल नंबर 9826184122 पर अनिवार्य रूप से दें, ताकि सम्मान की समुचित व्यवस्था की जा सके। वहीं, जिन परिजनों के जन्म या विवाह दिवस हैं, उन्हें अपने साथ 5 फूल मालाएं लेकर आना होगा। वे अपना फोटो और बायोडाटा भी तत्काल समिति को भेज दें। कार्यक्रम के समापन के पश्चात आरती और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।