गपशप

गोंदिया में घुमंतु परिवारों का सर्वे जारी, हर पात्र हितग्राही तक लाभ पहुँचाने पर जोर

सर्वे कार्य में पूर्ण शुद्धता और पारदर्शिता बरती जाए-श्री व्यास

उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड उज्जैन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत गोंदिया में विशेष सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु परिवारों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास ने सर्वे स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद टीम द्वारा भरे जा रहे सर्वे प्रपत्रों की जांच की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

सर्वे की शुद्धता और पारदर्शिता प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान श्री व्यास ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे कार्य में पूर्ण शुद्धता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि, “यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार सूची में दर्ज होने से न छूटे और हर जरूरतमंद का सही विवरण शासन के रिकॉर्ड में आए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।”

इस अवसर पर सर्वेयर राजेश रावल और नवांकुर संस्था ‘सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल’ के प्रतिनिधि उत्कर्ष सिंह सेंगर सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button