लोकल गपशप
चार्ट्स निर्माण कर छात्राओं ने दिया अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय
जीडीसी के वाणिज्य विभाग में चार्ट प्रदर्शनी का आयोजन

उज्जैन। चार्ट निर्माण के माध्यम से विषय के ज्ञान में वृद्धि होती है साथ ही अभिव्यक्ति क्षमता भी बढ़ती है। छात्राओं द्वारा निर्मित चार्ट्स में काफी विविधता है।
उक्त उद्गार शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दशहरा मैदान के प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक ने महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित चार्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि चार्ट्स निर्माण कर छात्राओं ने अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया है। यह प्रदर्शनी छात्राओं द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों की ही एक कड़ी है।
छात्राओं ने चार्ट्स का निर्माण वाणिज्य विभाग के फैकल्टी मेंबर्स डॉ. अर्चना सिंह चौहान, सारिका भावसार, डॉ. अर्पिता त्रिवेदी, डॉ. नमिता गुप्ता, डॉ. अमरीन खान, डॉ. श्रद्धा काबरा एवं अनिल सिंह पटेल के मार्गदर्शन में किया। उक्त प्रदर्शनी से बड़ी संख्या में छात्राएं लाभान्वित हुईं।



