धर्म-कर्म
चैतन्य वीर तेजाजी मंदिर पर मनाया जाएगा तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव
भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया जावेगा

उज्जैन। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव 31 जनवरी को धूमधाम से चैतन्य वीर तेजाजी मंदिर नीलगंगा रोड पर मनाया जाएगा।
वीर तेजाजी भजन मंडल के संयोजक मुरलीधर सोनी ने बताया कि आयोजन का यह 8वां वर्ष है। इस वर्ष भी तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया जावेगा। सेवक मुरलीधर सोनी, भजन मंडल के सदस्यगण मनीष सोनी, मनोज सोनी, सतीश परिहार, महेंद्र परिहार, शारदा सोनी, हेमा शर्मा, रेखा राजपूत आदि सभी ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तेजाजी महाराज का दर्शन लाभ, आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया हैं।



