छात्रों ने जंप रोप में दिखाया दम, मिले गोल्ड और सिल्वर मेडल
द्वितीय इंटर स्कूल जंप रोप प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण पदक

उज्जैन। अक्षत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘द्वितीय इंटर स्कूल जंप रोप प्रतियोगिता’ में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की उपप्राचार्य पल्लवी दिवाकर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित कर सम्मानित किया।
इन स्पर्धाओं में दिखाया कौशल
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने सिंगल बाउंस, जॉगिंग, स्पीड, डबल अंडर और टीम इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने तकनीक और गति का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए मेडल हासिल किए।
इन्होंने जीता सोना और चांदी
विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों में वैदांशी परमार ने गोल्ड मेडल (डबल अंडर), अंश जोशी, पार्थ खटरिया, नवशील परमार गोल्ड मेडल (डबल डच इवेंट) मनवेंद्र शर्मा गोल्ड मेडल (डबल अंडर), कृषांग पावक गोल्ड मेडल (30 स्पीड), पुष्पक सिंह जामरा गोल्ड मेडल, रिपुंजय सिंह सिकरवार सिल्वर मेडल। इसके अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी आयु वर्ग में मेडल जीते।
इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर राहुल पंड्या, एकेडमिक डायरेक्टर सरोज वागले, सीसीओ राखी मेहता एवं खेल प्रशिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



