जनभागीदारी और नेतृत्व क्षमता विकास पर दिया जोर: लेकोड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का प्रशिक्षण संपन्न
जन अभियान परिषद ने किया आयोजन, प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र; विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर मिला मार्गदर्शन

उज्जैन | मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (विकासखंड उज्जैन) द्वारा सेक्टर लेकोड़ा क्रमांक-2 में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि वक्ता मयंक तिवारी और डॉ. राजेश रावल ने निर्धारित विषयों पर अपना प्रशिक्षण दिया। अतिथियों ने समाज में जनभागीदारी, नेतृत्व क्षमता के विकास और जन अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को समाज के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय दीक्षित उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास, अवंतिका यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुणो राय सिंह और नवांकुर संस्था ‘सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल’ के उत्कर्ष सिंह सेंगर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओम सिंह चौधरी ने किया तथा आभार राजेश्वर सिंह परिहार ने माना। इस अवसर पर सेक्टर के समिति सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



