‘जय सरदार, सब के सरदार’: राष्ट्र की चेतना का स्वर बनी ‘सरदार एकता यात्रा’ का उज्जैन में भव्य स्वागत
शाजापुर-मक्सी होते हुए शहर पहुंची यात्रा, चरण पादुकाओं और गोल्डन अशोक स्तंभ के दर्शन के लिए उमड़ा सर्व समाज; तराना के उमिया धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा समापन

उज्जैन. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर निकाली जा रही “सरदार एकता यात्रा” गुरुवार, 12 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे शाजापुर-मक्सी होते हुए उज्जैन पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही सर्व समाज द्वारा यात्रा का अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा उस महापुरुष के प्रति श्रद्धा का प्रणाम है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत की एकता और सर्व समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
पूरे शहर में जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
उज्जैन आगमन पर यात्रा ने पंवासा, सेठी नगर चौराहा, शहीद पार्क, टावर चौक और नानाखेड़ा होते हुए चिंतामन रोड स्थित श्री राम वाटिका तक का सफर तय किया। पूरे मार्ग में जगह-जगह नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के साथ आए गुजरात के पदाधिकारियों का भी शॉल-श्रीफल और पुष्पहार से अभिनंदन किया गया।
श्रद्धा का केंद्र बनीं पावन चरण पादुकाएं
यात्रा में पूज्य सरदार पटेल की पावन चरण पादुकाएं और सम्मान स्मृति के रूप में ‘गोल्डन अशोक स्तंभ’ साथ चल रहे हैं, जो दर्शनार्थियों के लिए श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यह दृश्य लोगों की आत्मा को स्पर्श करने वाला अनुभव रहा। लोग दर्शन कर सरदार के त्याग, संकल्प और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को नमन कर रहे हैं।
आयोजन से जुड़े मनोज पाटीदार ने बताया कि “जय सरदार, सब के सरदार” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना का स्वर है। सरदार पटेल का चिंतन किसी सीमा में नहीं बंधा था, बल्कि वह सम्पूर्ण भारत और हर वर्ग के लिए था। यह क्षण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एकता और राष्ट्रीय चेतना का बड़ा उत्सव बन गया है। उज्जैन में भ्रमण के बाद यह यात्रा तराना नगर होते हुए मां उमिया धाम (तराना) पहुंचेगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इन संगठनों ने बिछाए पलक-पांवड़े
यात्रा के स्वागत में सर्व समाज उज्जैन, सरदार पाटीदार युवा संगठन, अखिल भारतीय कुर्मी समाज, राधा कृष्ण गौशाला, पाटीदार विवाह समिति पाठशाला, श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा समिति, ज्ञान वर्षा इंटरनेशनल स्कूल, श्री राधा कृष्ण वेयरहाउस, कड़वा पाटीदार धर्मशाला, लेवा कड़वा पाटीदार धर्मशाला राम मंदिर समिति, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और हिंदू हेल्पलाइन सहित अनेक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह यादव, हिंदू हेल्पलाइन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, कुर्मी समाज के प्रदेश सचिव महेंद्र कटियार के साथ अशोक पाटीदार, जितेंद्र कटियार, जितेन गंगवार, अनुदीप गंगवार, सूरज चौधरी, मुन्ना चौधरी, दीपेश पाटीदार, अजीत कटियार, रामप्रसाद पाटीदार, सुभाष पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, मनोज पाटीदार, निर्मल, रमेश पाटीदार, रामचंद्र पाटीदार, वेद प्रकाश आर्य, रवि पाटीदार, धैर्य पाटीदार, डॉ. रजत पाटीदार, गोविंद पाटीदार, दिनेश पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, दर्शन पाटीदार, प्रवीण नायक, ईश्वर चौधरी और पवन पाटीदार उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की भी रही बढ़-चढ़कर भागीदारी
यात्रा के स्वागत और आयोजन में महिला संगठनों की ओर से संपत दीदी, अनीता, पुष्पा पाटीदार, दुर्गा दीदी, मनी दीदी, ज्योति पाटीदार, रिया पाटीदार और माया देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।



