सेहतनामा
जीवनदीप के एक्यूप्रेशर शिविर में 80 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
किया जोड़ों व नसों के दर्द का इलाज; कई मरीजों को मिली तुरंत राहत

उज्जैन। जीवनदीप संस्था द्वारा फ्रीगंज स्थित तीन बत्ती चौराहा पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. पारस श्रीमाल के जीवनदीप डेंटल क्लीनिक के नीचे लगाए गए इस शिविर में लगभग 80 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से डॉ. जुगल किशोर रावल द्वारा मरीजों को अपनी सेवाएं दी गईं। उन्होंने एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से मरीजों के घुटनों का दर्द, कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी और नसों से संबंधित अन्य बीमारियों का इलाज किया। इस चिकित्सा से शिविर में आए कई मरीजों को दर्द से तुरंत राहत मिली।
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में संस्था के विभिन्न प्रकल्पों की सक्रिय भागीदारी रही। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए मौके पर जीवनदीप परिवार, जीवनदीप महिला विंग और युवा उज्जैन के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।


